जैसे की आप
सभी जानते है कि इस बदलते परिवेश में इन्टरनेट इस्तेमाल करने वाले की संख्या में
इजाफा हुआ है| जो लोग इन्टरनेट का इस्तेमाल करते है या स्मार्ट फोन यूजर है उन्हें
पाता है ईमेल अकाउंट का क्या महत्व है| तो आइये सीखते है ....
क्या है
इमेल अकाउंट
इमेल आईडी
का महत्व
ईमेल आईडी
की सुविधा देने वाली कंपनिया
कैसे बनाये
जीमेल में इमेल आईडी
क्या है ईमेल अकाउंट:- E-mail
का फुल फॉर्म होता है Electronic Mail. इसके जारिए आप किसी भी फाइल, फोटो, टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, मैसेज या कोई अन्य
डिजिटल सामग्री कुछ की सेकंडो में सुदूर इलाको में पलक झपकते ही कही अन्यत्र बैठे
भेज सकते है|
इमेल आईडी का महत्व:- जो लोग इन्टरनेट
का इस्तेमाल करते है उन्हें पता है क्या है इमेल आईडी का महत्व..जो इन्टरनेट का
इस्तेमाल करते है उन्हें पता है की इन्टरनेट का यूज करने के लिए हमे हर जगह ईमेल
आईडी की जरुरत पड़ती है| Facebook, Twitter, Youtube, Google Drive, Instagram etc या अन्य कोई सोशल मीडिया नेटवर्किंग साईट को इस्तेमाल करने के लिए ईमेल आईडी
की आवश्यकता पड़ती है| कोई फॉर्म अगर आप भरते है तो आपको ईमेल अकाउंट की जरूरत पड़ती
है| अगर आपके पास ईमेल आईडी नही है तो आप बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़
सकता है| अब सवाल ये है कि कैसे बनाये अपना ईमेल आईडी .....तो मै हूँ न आइये मै
आपको बताता हूँ स्टेप बाई स्टेप की कैसे बनाये अपना ईमेल आईडी जीमेल में |
ईमेल आईडी की सुविधा देने वाली कंपनिया:- आपके लिए यह भी जानना जरुरी है कि ईमेल सर्विस देने वाली कौन कौन कौन सी
कंपनिया है....
Gmail
Hotmail
Yahoo
Rediffmail
Outlook mail इत्यादि
इन सब
सर्विस में भी आप अपना ईमेल आईडी बना सकते है|
आज दौर में सबसे प्रसिद्ध ईमेल सर्विस देने वाली कंपनी है Gmail
स्टेप-1-
जीमेल अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल में टाइप करना है www.gmail.com इसके बाद आपके सामने एक न्यू विंडो ओपन हो जाएगी
स्टेप-2-
जब आप जीमेल की वेबसाइट पर पहुच जायेंगे तो आपको वहा Creat account पर क्लिक करना है|
स्टेप-3- जैसे
ही आप Creat account पर क्लिक करते है
तो आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा | इस फॉर्म को अच्छी तरह भर ले |
* First Name- अपना पहला नाम लिखे जैसे विनीत, फ़िरोज इत्यादि
* Last Name- अपना लास्ट नाम लिखे जैसे कुमार, खान इत्यादी
* Choose Your Username- अपना यूजर नेम
अपने हिसाब से टाइप कर ले लेकिन यूनिक होना चाहिए| उसमे लास्ट में gmail.com स्वतः जुड़ जायेगा
* Creat a password- अपना हिसाब से
अपना पासवर्ड सेलेक्ट कर ले कम से कम आठ अंक का उसमे बड़ा लेटर और छोटा लेटर साथ
में कोई नुमेरिक अंक और कोई सिंबल जैसे Test@123#
* Confirm Password- इसमें वही पासवर्ड डाले जो आपने उपर डाला है दोनों में सेम पासवर्ड होना चाहिए
* Show Password- इसपे आप क्लिक
करेंगे तो आपको जो पासवर्ड डाला है वो दिखेगा| इससे ये फायदा होगा की गलती की
संभावना कम हो जाएगी
* Next- इसमें बाद आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक
कर आगे बढ़ना है
* Phone Number- इसके बाद आपको
अपना फोन नंबर डालने का आप्शन आएगा, इसमें वही नंबर डालियेगा जो आपके पास हो
क्योकि उस पर OTP यानि One Time Password जायेगा वेरिफिकेशन के लिए की आप ही है न अकाउंट क्रियेट
करने वाले यूजर
* Recovery email address (optional)- ये ऑप्शनल है | ये अकाउंट को रिकवर करने के लिए ईमेल आईडी डाला जाता है
* Birth- यहाँ आपको अपना जन्मतिथि डालना है Month-Day-Year के फॉर्मेट में
* Gender- यहाँ आप अपना लिंग सेलेक्ट करे male or female or
other
* Verify Your Phone Number- इसके बाद ये आप्शन आएगा तो आपको Click Send पर क्लिक करना है जो मोबाइल नंबर जो डाले है उस पर OTP जायेगा छः अंक जायेगा
* Enter OTP- OTP को यहाँ
दाल देना है और Click Verify पर क्लिक
करना है
* Yes, I’m in- इसके बाद इस पर
क्लिक करना है
* Privacy and Terms- उसके बाद यह
आप्शन आयेया तो आपको Click I agree पर क्लिक करना है |
बस हो गया आपका जीमेल अकाउंट मे ईमेल आईडी तैयार |
उसके बाद आप अपने इमेल आईडी को जीमेल में लॉग इन कर के इस मसेजिंग सर्विस का आनन्द
उठाये|
अगर आपको कोई समस्या या सुझाव हो तो कमेन्ट करे या Contact Us के जरिये संपर्क करे|
Thank You
***************************************
टेक्नोलॉजी सीखिए मेरे
साथ
***************************************

Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.