s1

आ गया आ गया आ गया आपके लिए पॉवरफुल पीडीएफ सॉफ्टवेयर आ गया, परंतु ये आया है तो पेड वर्जन है और ये मोबाइल के लिए है यानि Android apps है जिसे आप Play Store से डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते है। मैं आपको ऐसे पॉवरफुल pdf सॉफ्टवेयर के बारे में बताने जा रहा हु जिसका इस्तेमाल कर के आप मनचाहे वर्क कर सकते है।

(नोट:- इसका ट्रायल वर्जन भी है, परन्तु उसमे लिमिट है) 

मैं पेड वर्जन को प्राथमिकता दूंगा, यहां अनलिमिटेड फीचर्स है मैं पेड वर्जन यूज करता हु।

जैसे कि गर्लफ्रैंड का फोटो है छुपाये कैसे☺️☺️💕 ये भी समस्या है भइया। कैसे फोटो में ही लाइफटाइम पासवर्ड लगा दे।

खैर मजाक छोड़े मुद्दे पर आते है, जैसे 

*आपके पास बहुत pdf फाइल है उसको कैसे मर्ज कर के एक फाईले बनाये

* फोटो है उसको pdf में कन्वर्ट करे

*  कोई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है उसमें कैसे पासवर्ड लगाए

* pdf file में लगे पासवर्ड को कैसे रिमूव करे

* pdf को इमेज में कन्वर्ट करे

*  एक पेज में दो पेज को कैसे एड्जस्ट करे,  और भी बहुत सारे यूनिक फीचर है जो इस एप्प में चार चांद लगाए है तो आइए इन फिचर्स को देखते है|

इस एप्प के फीचर्स:- 

* Split PDF:- यह बड़े  फाइल को कई छोटे छोटे फाइलो में विभाजित कर सकते है।

* Merge PDF:- यह बहुत सारे पीडीएफ को एक पीडीएफ में मर्ज यानि जोड़ने का काम करता है।

* Images to PDF:- यह फोटो को पीडीएफ में कन्वर्ट करने का काम करता है। 

         आप किसी भी फोटो को पीडीएफ में कन्वर्ट करिये और फिर उसे Lock PDF ऑप्शन के जरिये उसमे पासवर्ड लगा लीजिये है न यूनिक फीचर। भइया अब गर्लफ्रैंड की फोटो मत लॉक करने लग जाना मैं इसकी सलाह नही देता☺️

* Lock PDF:- इस ऑप्शन से आप पीडीएफ में लॉक लगा सकते है यानी पीडीएफ फाइल में पासवर्ड लगा लीजिये, चाहे वो कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज हो या कोई फोटो।

* Unlock PDF:- इस फीचर से आप किसी भी पीडीएफ फाइल में लगे पासवर्ड को रिमूव कर सकते है परंतु आपको पासवर्ड पता होना चाहिए। (बहुत सारे ऐसे साइट है जो पीडीएफ फाइल रिमूव करने का दावा करते है बिना पासवर्ड जाने जो बिल्कुल गलत है)

* PDF to Image:- यहां पीडीएफ फाइल को इमेज यानि फोटो में कन्वर्ट कर सकते है।

* Extract Pages:- ये यूनिक फीचर है बहुत बड़े पीडीएफ फाइल को किसी खास पेज को अपने जरूरत के हिसाब से अलग अलग एक्सट्रैट यानी अलग कर सकते है, उसे अलग फाइल के रूप में सेव कर सकते है।

* Extract Images:- पीडीएफ फाइल से किसी भी खास पेज को इमेज के रूप में अलग यानि बाहर कर सकते है।

* Add Images to PDF:- इस फीचर से आप पीडीएफ फाइल में अपना हो या कोई खास फोटो को ऐड यानि फिक्स कर सकते है।

* Rotate Pages:- इस ऑप्शन से आप किसी भी पेज को रोटेट यानी घुमा सकते है अपने हिसाब से।

* Reorder Pages:- इस ऑप्शन से आप बनाये हुवे पीडीएफ के पेजो को अपने हिसाब से ऊपर नीचे सजा सकते है।

* PDF 2 Pages Per Sheet:- ये बहुत यूनिक फीचर है, इस फीचर से आप 2 पेज को एक पेज में सेट कर सकते हैं। मान लीजिए आपके पीडीएफ में 10 पेज है आप उसको 5 पेज में सेट कर सेव कर सकते है।

* Delete Pages:- जिस पेज की आपको जरूरत नही है उस पेज को आप इस ऑप्शन से डिलीट कर सकते है।

* Add Background Color:- इसमे आप पीडीएफ के बैकग्राउंड में अपना मनपसंद कलर लगा सकते है साथ ही इमेज भी।

* Edit Metadata:- इसमे शीर्षक, लेखक, निर्माता, विषय इत्यादि जोड़ने और एडिट करने का काम होता है।

* Add Text Watermark:-आप अपने नाम या इंस्टिट्यूट या कोई अन्य टेक्स्ट वाटरमार्क के रूप में लगा सकते है, जैसे कि फुटर होता है।

* Add PageNumber:- इसमे आप पेज नंबर सभी पेजो पर लगा सकते है इससे ये होगा किसी भी खास पेज को देखने मे सहुलियत होगी।

* Delete Blank Pages:- अगर कोई पेज ब्लैंक यानि खाली रह गया है तो आप उसे डिलीट कर सकते है।

* Add Blank Pages:- अगर कुछ और भी जोड़ना है तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर के नए पेज को जोड़ सकते है।

तो ये है पॉवरफुल फीचर्स है।

मुझे कुछ कमी लगी कि आज कल के समय मे इसमे कुछ और भी ऑप्शन रहता तो शायद इसके टक्कर का कोई सॉफ्टवेयर नही होता जैसे कि 

* PDF  Compressor 

* PDF to Word or Excel or 

* Word or Excel to PDF etc


तो अंत मे आइये उस सॉफ्टवेयर का नाम जानते है..

सबसे पहले आपको प्ले स्टोर (Play Store) ओपन करना है और उसमें टाइप करने है 

****PDF Utility- PDF Tools- PDF Reader***

जिसे ***iLite Infosoft***कम्पनी के द्वारा इसे ऑफर किया गया है।

***************************************

टेक्नोलॉजी सीखिए मेरे साथ

****यहाँ क्लिक करे***

***************************************

पोस्ट को शेयर और कमेन्ट जरुर करे| फिर मिलते है किसी पीडीएफ के नये पोस्ट के साथ |

PDF Sreies Continue.......

अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट जरुर करे या Contact Us फॉर्म के जरिये संपर्क करे|

अगर मेरा पोस्ट अच्छा और उपयोगी लगा तो इसे अपने शुभचिंतको के साथ शेयर और ब्लॉग को Follow & Subscrie जरुर करे ताकि जब मै जब भी कोई नया अपडेट यानि पोस्ट डालू तो आपको इमेल जरिये उसका Notification मिल सके|

Thank You


Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post

s3

s4