***निष्ठा ट्रेनिंग***
**दीक्षा एप्प का पासवर्ड कैसे पुनः बनाये**
अगर आप कर रहे है निष्ठा ट्रेनिंग तो यह पोस्ट आपके लिये उपयोगी हो सकता है। दोस्तो बहुत ऐसे शिक्षक है जो मोबाइल फ्रेंडली नही है, तो यूजर id और पासवर्ड भूल जाना जाना उनके लिए आम बात है। मैं।आपको बता दु जो एकाउंट बनाते समय आपके ईमेल या मोबाइल नंबर डाल कर रजिस्ट्रेशन किया था वही आपका यूजर id है और पासवर्ड जो आपने बनाया है।
अगर आप पाववर्ड भूल गए तो क्या होगा....कभी सोचा है आपका ट्रेनिंग रुक सकता है या बहुत कुछ परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है।
मै हू न! मैं आपको टेक्निकल बनाऊंगा, आपको किसी भी व्यक्ति की सहारे की जरूरत नही पड़ेगी, आप खुद से अपना पासवर्ड रिसेट यानी फिर से बना सकते है।
तो चलिए शुरू करते है....स्टेप बाई स्टेप....
सबसे पहले आप अपना दीक्षा एप्प ओपन करिये
अपना id डालिए (जो भी हो मोबाइल नंबर या ईमेल id)
फिर जहा पासवर्ड डाला जाएगा जस्ट उसके नीचे Forget Password लिखा होगा
आप Forget Password पर क्लिक करे।
फिर आपको Recover Account का ऑप्शन आएगा
वहां आप अपना Email Address/Mobile Number (जो जिस से आप अपना एकाउंट बनाये है वो डालिये, यानी अपना मोबाइल नंबर या ईमेल id डाले)
फिर निचे वाले बॉक्स में अपना नाम डाले
फिर Next पर क्लिक करें
फिर मोबाइल नम्बर या ईमेल id पर क्लिक करें
फिर Get OTP पर क्लिक करें
इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर या ईमेल id पर एक OTP जाएगा जो छह अंको का होगा
उसको आप Enter OTP वाले बॉक्स में OTP को डाले और
Submitt OTP क्लिक करें।
इसके बाद आपको New Password का ऑप्शन आएगा तब आप
New Password में अपना पासवर्ड डाल दीजिए
और फिर Confirm Password में सेम पासवर्ड डाल कर Reset पर क्लिक कर दीजिए।
इस प्रकार आप अपना पासवर्ड पुनः बिना किसी के सहायता के बना सकते है।

Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.