Library And Information Science
लाइब्रेरियन एग्जाम में हमेशा पूछे जाने वाला Question और Answer in Hindi.
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संकलन विस्तृत विश्लेषण एवं व्यख्या साहित
अबकी बार लाइब्रेरियन पार
Library Science B.Lib, M.Lib, M.Phil, Ph.D, RPSC, Library Science Quiz Online for KVS Librarian, NVS Librarian, UGC NET Librarian, DSSSB Librarian, RSMSSB Librarian, Bihar Librarian Exams & ALL State Librarian Exams.
यह पोस्ट पुस्तकालय और सुचना विज्ञान प्रश्नोतरी सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर को कवर करता है जो हरेक राज्य के लाइब्रेरियन परीक्षा में मदद करेगा|
इसमें सभी लाइब्रेरियन परीक्षाओ के महत्वपूर्ण प्रश्न और उतर है जो नवीनतम लाइब्रेरियन परीक्षा पैटर्न पर आधारित है| उम्मीद करते है की यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी|
प्रश्न 01- लाइब्रेरी शब्द की उत्पति किस भाषा से हुई है
{UKSSSC Librarian Clerk set-C April-2018}
A. ग्रीक
B. इंग्लिश
C. हिन्दी
D. लैटिन (सही उतर)
नोट- लाइब्रेरी शब्द लैटिन भाषा के Liber शब्द से निकला है, जिसका अर्थ है पुस्तक| पुस्तकालय वह स्थान है जहाँ विविध प्रकार के ज्ञान, सूचनाओ स्त्रोतो, सेवाओ आदि का संग्रह रहता है| जहाँ पर अध्ययन सामग्री जैसे पुस्तके,फिल्म,पत्र-पत्रिकाए, हस्तलिखित ग्रन्थ एवं अन्य पठनीय सामग्री संग्रहित रहती और इन सामग्रियों की सुरक्षा की जाती है|
प्रश्न 02- पुस्तकालय एवं सुचना विज्ञान के क्षेत्र में M.Phil, MLIS, Ph.D प्रारंभ करने वाले प्रथम विश्वविद्यालय का नाम क्या है
{ ISRO Library Asst. April 2018}
A. पुणे विश्वविद्यालय
B. दिल्ली विश्वविद्यालय (सही उत्तर)
C. कलकाता विश्वविद्यालय
D. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
नोट- दिल्ली विश्वविद्यालय में सर्वप्रथम Department of Library and Science की शुरुआत 1946 में faculty of arts के अंतर्गत की गयी तथा सर्वप्रथम लाइब्रेरी साइंस में MLIS दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 1949 में और Ph.D 1951 तथा M.Phil 1998 में शुरू की गयी| 1957 में श्री डी० बी० कृष्ण राव को प्रथम Ph.D की उपाधि दी गयी, डॉ० एस० आर० रंगनाथन और एस० दास गुप्ता के मार्गदर्शन में ये उपाधि प्राप्त की, इनका शोध कार्य शीर्षक fact analisis and depth classification of agriculture था|
प्रश्न 03- स्वतंत्रता से पूर्व बडौदा राज्य में पुस्तकालय के विकास हेतु पुस्तकालय आन्दोलन में किसका योगदान रहा
{RPSC Librarian grad-II 2019 }
A. महाराजा सयाजी राव गायकवड III (सही उत्तर)
B. महाराजा रणजीत सिंह III
C. महाराजा मलहार राव गायकवड II
D. महाराजा फतेहसिंह राव गायकवाड II
प्रश्न 04- उस समिति की पहचान करे जिसे पुस्तकालयो से संबंधित भारतीय मानको के उतरदायित्व का भार दिया गया है
{ UGC NTA Dec- 2019}
A. TC-46
B. Z-39
C. MSD-5 (सही उत्तर)
D. BIS-LIB
नोट-
TC-46- ISO TC-46/SC-9 ISO तकनिकी तक समिति 46 की नौवी उपसमिति है और सुचना संसाधनों की पहचान और विवरण के लिए जिम्मेदार है| अप्रैल 2008 TC-46/SC-9 सचिवालय को ANSI (USA) को स्थान्तरित कर दिया गया था|
Z-39- यह एक अंतर्राष्ट्रीय मानक क्लाईंट सर्वर है, जो TCP/IP कंप्यूटर नेटवर्क पर डेटाबेस से जानकारी खोजने के लिए Application Layer Communication Protocol है|
MSD-5- समिति जिसे पुस्तकालयो से सम्बंधित भारतीय मानको के उतरदायित्व का भार दिया गया|
BIS-LIB- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) 23 दिसम्बर 1986 को लागु हुआ, भारत का राष्ट्रिय मानक निकाय के तत्वधान में काम कर रहा है उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनकि वितरण मंत्रालय भारत सरकार
प्रश्न 05- भारत में कब और कहाँ पर पुस्तकालय विज्ञान शिक्षा आरंभ की गयी
{ KVS Librarian Paper-II Sep-2015}
A. नई दिल्ली 1924
B. बडौदा 1911 (सही उत्तर)
C. चेन्नई 1933
D. बेंगलोर 1811
प्रश्न 06- NAPLIS (National Policy on Library of Information System )ग्रंथालय एवं सूचना पद्धति की राष्ट्रीय निति (1986) के चयरमैन कौन थे
{ RPSC Paper-1-2016}
A. डी०एन०बनर्जी
B. डी०पी०चट्टोपाध्याय (सही उत्तर)
C. सेम त्रिपोदा
D. कल्पना दास गुप्ता
प्रश्न 07- किस आयोग ने यह सिफारिस की कि विश्वविद्यालय का लाइब्रेरियन किसी भी मामले में एक प्रोफेसर से कम नही है, उसे प्रोफेसर की तरह रैंक, स्केल, पद तथा सेवा आदि दी जानी चाहिए.
{ Rajasthan Librarian Grade-III TGL Nov 2016}
A. University Grants Commission विश्वविद्यालय अनुदान आयोग,1953 (सही उत्तर)
B. Saddler Commission सेडलर आयोग,1917
C. Hunter Commission हंटर आयोग,1882
D. Secondary Education Commission माध्यमिक शिक्षा आयोग,1953
नोट- UGC (University Grants Commission) की स्थापना राधाकृष्ण आयोग 1948 की संस्तुति के आधार पर भारत सरकार ने 1953 में किया तत्पश्चात 1956 में एक विधेयक पारित कर संसद ने इसे वैधानिक मान्यता प्रदान की| आयोग उच्च शिक्षा हेतु मानक मानक निर्धारित करने के साथ साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के शिक्षा संस्थानों के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी एवं समन्वय का कार्य करता है| इसके द्वारा विश्वविद्यालय पुस्तकालय, महाविद्यालय पुस्तकालय एवं अन्य शोध संस्थानों के पुस्तकालयो को नियमित एवं विशेष अनुदान भी प्रदान किया जाता है|
प्रश्न 08- भारत सरकार द्वारा नियुक्त “एडवाईजरी कमिटी फॉर लाइब्रेरीज” का चैरमैन कौन था
{ RPSC Paper-II, 2016}
A. एस० आर० रंगनाथन
B. बी० एस० केसवन
C. डी० आर० कालिया
D. के० पी० सिन्हा (सही उतर)
प्रश्न 09- भारत में राधाकृष्णन कमिशन की स्थापना किस के विकास हेतु हुयी थी
{RPSC Paper-I, 2016}
A. माध्यमिक शिक्षा
B. विश्वविद्यालय शिक्षा (सही उत्तर)
C. प्राथमिक शिक्षा
D. सभी के लिए शिक्षा
प्रश्न 10- पेरी समिति (यु०के०) Parry Committee (UK) का गठन किसको सलाह देने के लिए हुआ था
{UGC Dec 2012 Paper-II}
A. स्कूल पुस्तकालय
B. सार्वजनिक पुस्तकालय
C. विशेष पुस्तकालय
D. विश्वविद्यालय पुस्तकालय (सही उत्तर)
नोट- विश्वविद्यालय पुस्तकालय को सलाह देने के लिए पेरी समिति का गठन 1979 में किया गया| यह शैक्षणिक पुस्तकालयो से संबंधित है|
प्रश्न 11- पुस्तक चयन समिति निम्नलिखित में से किसका उदहारण है
{UKSSSC Librarian Clerk set-c April 2018}
A. स्थायी समिति का (सही उत्तर)
B. वैधानिक समिति का
C. तदर्थ समिति का
D. इनमे से कोई नही
प्रश्न 12- परामर्शदात्री समिति का गठन कब हुआ था
{UKSSSC Librarian Clerk set-c, April 2018}
A. 1954
B. 1968
C. 1960
D. 1957 (सही उत्तर)
नोट- भारत सरकार द्वारा पुस्तकालयो के लिए नियुक्त परामर्श समिति/परामर्शदात्री समिति को सिन्हा समिति के नाम से भी जाना जाता है
प्रश्न 13- भारत में कौन से वर्ष में “हंटर आयोग” का गठन किया गया
{UKSSSC Librarian Clerk set-A, April 2018}
A. 1880 ई० में
B. 1892 ई० में
C. 1882 ई० में (सही उत्तर)
D. 1881 ई० में
नोट- भारत में पुस्तकालयो के विकास के लिए सरकार द्वारा गठित “हंटर आयोग” (जिसे भारतीय शिक्षा आयोग} के नाम से जाना जाता है का गठन 03 फ़रवरी 1882 को “विलियन विल्सन हंटर” की अध्यक्षता में किया गया| यह भारत में पुस्तकालयो के विकास के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा नियुक्त पहला हंटर आयोग था
प्रश्न 14- योजना समिति द्वारा गठित पुस्तकालयो का कार्यकारी समूह (1964 ई.) के अध्यक्ष का नाम क्या था
{UKSSSC Librarian Clerk set-A, April 2018}
A. के.पी. सिन्हा (सही उत्तर)
B. वी.के.आर.वी.राव
C. डी.एस. कोठारी
D. सी.डी. देशमुख
नोट- भारत सरकार द्वारा 1957 में के.पी.सिन्हा की अध्यक्षता में एक सलाहकार सामिति बनी और इसका रिपोर्ट 1959 में प्रस्तुत की गयी, जिसमे सार्वजनकि पुस्तकालय विधेयक का प्रारूप प्रदान किया गया, सिन्हा कमिटी को advisory committee for Libraries के नाम से जाना जाता है
प्रश्न 15- सन 1967 ई. में A.R. WADIA द्वारा वाडिया समिति का गठन क्यों किया गया
{UKSSSC Librarian Clerk set-A, April 2018}
A. विश्वविद्यालय शिक्षा हेतु
B. पुस्तकालय सेवाओ में नवीन तकनिकी हेतु
C. विश्वविद्यालय पुस्तकालयो हेतू
D. पुस्तकालय प्रशिक्षण की नवीन तकनीक हेतु (सही उत्तर)
प्रश्न 16- किस आयोग ने विश्वविद्यालय के कुल बजट का 6.5 प्रतिशत अपने पुस्तकालय के लिए नियत करने की सिफारिस की है
{KVS Dec 2018}
A. कोठारी शिक्षा आयोग
B. राधाकृष्णन उच्चतर शिक्षा आयोग (सही उत्तर)
C. रंगनाथन समिति
D. सिन्हा समिति
नोट- राधाकृष्ण आयोग 1948 में आया था| विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की अध्यक्षता में किया गया|
प्रश्न 17- सन 1971 में दामोदरन समिति की नियुक्ति .........की समीक्षा हेतु की गयी थी
{ISRO Library Asst. April 2018}
A. पोलिटेक्निक पुस्तकालय (सही उत्तर)
B. कृषि पुस्तकालय
C. राष्ट्रीय विज्ञान पुस्तकालय
D. चिकित्सा कालेज पुस्तकालय
प्रश्न 18- किस समिति/आयोग ने यह अनुशंसा किया कि इम्पीरियल पुस्तकालय को कॉपीराइट पुस्तकालय के रूप में निर्दिष्ट किया जा सकता है
{UGC June 2013 paper-II}
A. फैजी समिति 1939 (सही उत्तर)
B. रिचे समिति 1926
C. स्टेटहम समिति 1932
D. सैडलर समिति 1916
प्रश्न 19- सुचना विज्ञान में “हाफ-लाइन” निम्नलिखित में से किस से सम्बंधित है
{UGC Dec 2015 Paper-II}
A. अप्रचलन की दर (सही उत्तर)
B. विकास की दर
C. बिखरने का परिणाम
D. सुचना विस्फोट
प्रश्न 20- राष्ट्रीय ज्ञान आयोग National knowledge commission (NKC) का गठन किस वर्ष हुआ
{RPSC 2016 Paper-II}
A. 2004
B. 2005 (सही उत्तर)
C. 2006
D. 2007
नोट- राष्ट्रीय ज्ञान आयोग का गठन 13 जून 2005 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा सैम त्रिपोदा की अध्यक्षता में किया गया है| राष्ट्रीय ज्ञान आयोग को जुलाई 2014 में विघटित किया गया|
प्रश्न 21- कृपया प्रतीक्षा करे ये चैप्टर वाइज सीरीज चलेगी| इसे सेव कर के रख ले| और कुछ अन्तराल पर चेक करते रहे| जल्द ही प्रश्न अपडेट किये जायेंगे (टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर ले वहा अपडेट की सुचना दी जाएगी )...
लाइब्रेरी साइंस क्विज प्रैक्टिस करने के लिए नीचे क्विज पर क्लिक करे (इन्टरनेट स्पीड अच्छी होनी चाहिए)-----
क्विज कैसे शुरू करे.....क्विज वाले सेक्शन में जाकर उस उस सेक्शन में दिए प्रश्नों को ऊपर नीचे स्क्रोल करे साथ ही सही उत्तर पर क्लिक कर अगले प्रश्न के सही उत्तर पर क्लिक करे| सभी प्रश्नों के सही उत्तर क्लिक करने (यदि अलग सेक्शन होगा तो Next क्लिक करे प्रश्नों को सॉल्व करे) के बाद आप Submit पर क्लिक करे फिर आप View Score पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट Total Point देख सकते है-
Tag- Library Science, Library Science Quiz, Library Science MCQ, Library Science Mock test Online, Quiz on Library Science,Library Science Quiz Online for KVS Librarian, NVS Librarian, UGC NET Librarian, DSSSB Librarian, RSMSSB Librarian, Bihar Librarian Exams & ALL State Librarian Exams.
ये क्विज आपको कैसा लगा कमेन्ट कर जरुर बताये| साथ की कोई सुझाव या शिकायत हो तो Contact Us जरिये संपर्क करे|
अगर आपको ये पोस्ट/क्विज आपको थोड़ा सा भी उपयोगी/ज्ञानवर्धक लगा तो इसे अपने शुभचिंतको के साथ शेयर करे साथ ही साथ मेरे website/blog को Follow/Subscribe जरुर करे ताकि जब की कोई पोस्ट डालू तो सीधे आपको Notification मिल सके|
Thank You


Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.