s1

 Covid-19 Self Vaccine Registration 18 Plus| खुद से करे Covid-19 का रजिस्ट्रेशन 

Covid-19 Self Vaccine Registration in Hindi

Covid-19 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस हिंदी में स्टेप बाई स्टेप 

आप सभी अवगत है की 18 वर्ष से उपर से व्यक्तियों के लिए Covid-19 वैक्सीन की खुराक दिनांक 01-05-2021 दिया जाने वाला है जिसकी पंजीकरण दिनांक 28-04-2021 से होने वाला है| भीड़-भाड़ से बचने के लिए आप खुद से अपना पंजीकरण कर सकते है और Covid-19 वैक्सीन की खुराक ले सकते है|

* 18 वर्ष से उपर के सभी व्यक्तियों को Covid-19 वैक्सीन की खुराक लेना बहुत जरुरी है| आप खुद भी Covid-19 वैक्सीन की खुराक ले और दुसरो को भी प्रेरित करे| 

* वैक्सीनेशन स्थल पर Covid-19 की गाईडलाइन का पालन करते हुए आप Covid-19 वैक्सीन की खुराक ले( मास्क का प्रयोग करे, सोशल डिस्टेंस का पालन करे, सेनेटाईजर का प्रयोग करे)

* दो गज की दुरी मास्क है जरुरी हमेशा याद रखे|

Covid-19 Registeration process in Hindi
 

पंजीकरण की प्रकिया हिंदी में /Covid-19 Self Vaccine Registration:-

* नीचे दिए वेबसाइट लिंक पर क्लिक करे....


 या www.cowin gov.in पर जाकर Register/Sign In yourself  पर क्लिक करे|


 

1.सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डाले |

2. उसके बाद Get OTP पर क्लिक करे| इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेग


 

3.मोबाइल नंबर पर गये  OTP को डाले |

4. फिर Verify & Proceed पर क्लिक करे |



5.यहाँ आपको अपना फोटो आईडी प्रूफ  सेलेक्ट करना होगा( जो आपके पास उपलब्ध हो)

यहाँ आपको सात फोटो आईडी प्रूफ का आप्शन मिलेगा 

* आधार कार्ड

* ड्राइविंग लाइसेंस

* पैन कार्ड

* पासपोर्ट

* पेंशन पासबुक

* एन० पी० आर० स्मार्ट कार्ड 

*  वोटर आईडी कार्ड

6. फिर आपको यहाँ जो आईडी कार्ड सेलेक्ट किये है उसका आईडी नंबर डालना होगा |

7.उसके बाद से आपको अपना नाम लिखना होगा |

8. फिर आपको अपना लिंग सेलेक्ट करना है जैसे पुरुष/महिला/अन्य

9.  इस आप्शन में आपको अपना जन्मतिथि डालना होगा जैसे 20-01-1988 है तो आपको सिर्फ 1988 डालना होगा |

10. अब आपको Register पर क्लिक करना है|



11. अब लास्ट स्टेप में आपको Covid-19 वैक्सीन की खुराक की तारीख सेलेक्ट/ शिड्यूल करनी है |



12. अब आपको Schedule Now पर क्लिक करनी है |



13. फिर आप Search By PIN के आप्शन या

14. Search By District के आप्शन से आप Covid-19 वैक्सीन की खुराक लेने की  शिड्यूल खुद से बुक कर सकते है|

आपके नंबर पर  एक रेफरेंस आईडी आएगा जो कुछ इस तरह से लिखा होगा ........

Dear  XYZ (Your Name),  you are successfully registered for COVID Vaccination. 

Ref. ID : 000000000000000 (Your Ref Id), Helpline  1075, cowin.gov.in

 एक मोबाइल नंबर से आप अधिकतम 04 रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

आशा है कि आप स्वयं से Covid-19 वैक्सीन की खुराक लेने की शिड्यूल खुद से बुक कर पायेंगे| 

***इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि अधिक से अधिक नागरिक  Covid-19 वैक्सीन की खुराक लेने के लिए स्वयं से रजिस्ट्रेशन कर सके***

Visit My another website for Quiz Link Given Belog

Click Here


Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post

s3

s4