Child Development and Pedagogy in Hindi MCQ with Quiz
**Previous Exam Question**
TET यानि टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट|Teacher Eligibility Test ऐसी परीक्षा है जिसको उतीर्ण करने के बाद से व्यक्ति सरकारी शिक्षक के रूप में अपना करियर बना सकता है| हम यहाँ शिक्षक पात्रता से सम्बंधित प्रश्नोतरी CDP (Child Development and Pedagogy) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र Qestion Answer क्विज Quiz सहित पोस्ट कर रहे है|
जैस की हर कोई जनता है की सरकारी नौकरी को मौजुदा समय में हासिल करना कितना कठिन है उसी कठिन राह को सरल करने के लिए हम यहाँ आपके लिए Child Development and Pedagogy विषय के पूर्व परीक्षा Previous Exam Question/ Previous Year Exam में पूछे गये प्रश्नों CDP Objective Question को संकलित किया गया है साथ ही साथ क्विज भी पब्लिश किया गया है जो सभी राज्यों के TET यानि टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट Teacher Eligibility Test में काफी महत्वपूर्ण होगा|
CDP (Child Development and Pedagogy) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र TET Qestion Answer के साथ साथ उसके नीचे Quiz को भी पब्लिश किया गया है जिसे आप CDP Objective Question को अध्ययन करने के उपरांत तुरंत ही CDP Qestion Answer Quiz को प्रैक्टिस कर अपना स्कोर देख सकते है की आपने कितना प्रतिशत अध्ययन/ समय का सदुपयोग किया है| क्विज को प्रैक्टिस करने से आपका मबोबल और आत्मिश्वास का स्तर बढेगा
प्रश्न 01- बच्चे
के विकास के सिधान्त को समझना शिक्षक की सहायता करता है (CTET
June 2011)
A- शिक्षार्थियो की भिन्न अधिगम शैलियों को प्रभावी रूप में
संबोधित करने में (सही
उत्तर)
B- शिक्षार्थियो को क्यों पढ़ाना चाहिए-यह औचित्य स्थापित करने
में
C- शिक्षार्थी के सामाजिक स्तर को पहचानने में
D- शिक्षार्थियो की आर्थिक पृष्ट भूमि को पहचानने में
प्रश्न 02- सृजनात्मक
उत्तरों के लिए आवश्यक है (CTET June 2011)
A- एक अत्यंत अनुशासित कक्षा
B- मुक्त उत्तर वाले प्रश्न (सही उत्तर)
C- प्रत्यक्ष शिक्षण एवं प्रत्यक्ष प्रश्न
D- विषय वस्तु आधारित प्रश्न
प्रश्न 03- पियाजे
के अनुसार विकास की पहली अवस्था (जन्म से लगभग 02 वर्ष आयु) के दौरान बच्चा
...........सबसे बेहतर सीखता है (CTET June 2011)
A- इन्द्रियों के प्रयोग द्वारा (सही उत्तर)
B- अमूर्त तरीके से चिंतन द्वारा
C- भाषा के नए अर्जित ज्ञान के अनुप्रयोग द्वारा
D- निष्क्रिय शब्दों को समझने दे द्वारा
प्रश्न 04- निम्नलिखित
में से कौन सी विशेषता आंतरिक रूप से अभिप्रेरित बच्चो के लिए सही नही है (CTET
June 2011)
A- वे कार्य करते समय उच्चतर की उर्जा प्रदर्शित करते है
B- उन्हें कार्य करने में आनंद आता है
C- वे चुनौतियों भरे कार्यो को पसंद करते है
D- वे हमेशा सफल होते है (सही उत्तर)
प्रश्न 05- शिक्षार्थियो
को ......के लिए प्रोत्साहित नही करना चाहिए (CTET
June 2011)
A- शिक्षक जो प्रश्न पूछ सकते है उन सभी प्रश्नों के उत्तर
याद करने (सही
उत्तर)
B- अधिक से अधिक पाठ्य-सहगामी क्रियाओ में हिस्सा लेने
C- कक्षा के अन्दर और बाहर अधिक से अधिक प्रश्न पूछने
D- समूह कार्य में दूसरी शिक्षार्थियो के साथ सक्रिय रूप से
अन्तःक्रिया करने
प्रश्न 06- निम्नलिखित
में से कौन सा रचनात्मक आकलन के लिए उचित उपकरण नही है (CTET
June 2011)
A- प्रश्नोतरी और खेल
B- मौखिक प्रश्न
C- दत्त कार्य
D- सत्र परीक्षा (सही उत्तर)
प्रश्न 07- शिक्षार्थियों
का “आत्म-नियमन”.......
की और संकेत करता है
(CTET
June 2011)
A- अपने सिखने का स्वयं पर्यवेक्षण करने की उनकी योग्यता (सही उत्तर)
B- विधार्थियों के व्यवहार के लिए विनियम बनाना
C- विधार्थी निकाय द्वारा बनाये गये नियम-विनियम
D- स्व-अनुशासन और नियंत्रण
प्रश्न 08- एक
शिक्षका अपनी कक्षा के प्रतिभाशाली बच्चो की योग्यता की उपलब्धि चाहती है| अपने
उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उसे निम्नलिखित में से क्या नही करना चाहिए (CTET
June 2011)
A- विशेष ध्यान के लिए उन्हें उनके समकक्षियो से अलग करना (सही उत्तर)
B- तनाव को नियंत्रित करना सिखाना
C- गैर-शैक्षणिक गतिविधिओ में आनंद लेना सिखाना
D- उनकी सृजनात्मक को समृद्ध करने के लिए उन्हें चुनौती देना
प्रश्न 09- इरफान
खिलौनों को तोड़ता है और उसके पुर्जो को देखने के लिए उन्हें अलग कर देता है| आप
क्या करेंगे (CTET June 2011)
A- उस पर हमेशा नजर रखेंगे
B- इरफ़ान को खिलौनों से कभी भी नहीं खेलने देंगे
C- उसके जिज्ञासु स्वभाव को प्रोत्साहित करेंगे और उसकी उर्जा
को सही दिशा में संचारित करेंगे (सही उत्तर)
D- उसे समझायेंगे की खिलौनों को तोडना नही चाहिए
प्रश्न 10- प्रत्येक
शिक्षार्थी स्वयं में विशिष्ट है| इसका अर्थ है की (CTET
June 2011)
A- सभी शिक्षार्थियो के लिए एक समान पाठ्यचर्या संभव नही है
B- कोई भी दो शिक्षार्थी अपनी योग्यताओ, रुचिओ और प्रतिभाओ
में एक सामान नही होते (सही उत्तर)
C- एक विषमरूपी कक्षा में शिक्षार्थियो की क्षमताओ को विकसित
करना असंभव है
D- शिक्षार्थियो में नेतृत्व न तो कोई समान विशेषताए होती है
और न ही उनके लक्ष्य समान होते है
प्रश्न 11- निम्नलिखित
में से किस कथन को सिखने के लक्षण के रूप में नही माना जा सकता है (CTET
June 2011)
A- सीखना एक प्रक्रिया है जो व्यवहार में मध्यस्थता करती है
B- व्यवहार का अध्ययन सीखना है (सही उत्तर)
C- सीखना कुछ ऐसी चीज है जो कुछ अनुभवों के परिणामस्वरूप घटित
होती है
D- अन-अधिगम भी सिखने का एक हिस्सा है
प्रश्न 12- क्रिस्टीना
अपनी कक्षा को क्षेत्र-भ्रमण पर ले जाती है और वापस आने पर अपने विधार्थियों के साथ
भ्रमण पर चर्चा करती है| यह ....को ओर संकेत करता है (CTET
June 2011)
A- आकलन के लिए सीखना
B- आकलन का सीखना
C- सिखने का आकलन
D- सिखने के लिए आकलन (सही उत्तर)
प्रश्न 13- छोटे
शिक्षार्थियो को निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण “पठन-कठिनाई” का नही
है (CTET June 2011)
A- शब्द और विचारो को समझने में कठिनाई
B- वर्ण एवं शब्द पहचान में कठिनाई
C- सुसंगत वर्तनी में कठिनाई
D- पठन-गति और प्रवाह में कठिनाई (सही उत्तर)
प्रश्न 14- निम्नलिखत
में से कौन सा “समझ के लिए शिक्षण” को
प्रदर्शित करता है (CTET June 2011)
A- नियम कैसे काम करता है इसे स्पस्ट करने हेतु उदहारण उपलब्ध
कराने के लिए विधार्थियों को पढ़ाना
B- समानता और अंतर देखने और सादृश्यता स्थापित करने के लिए
विधार्थियों की सहायता करना
C- विधार्थियों को एकाकी तथ्यों एवं प्रक्रियाओ को याद करने
के योग्य बनाना (सही उत्तर)
D- परिघटना या अवधारणा को अपने शब्दों में अभिव्यक्त करने के
लिए विधार्थियों को कहना
प्रश्न 15- सिखने
का वह सिधान्त जो पूर्ण रूप से और केवल अवलोकनीय व्यवहार पर आधारित है, सिखने के
........सिधान्त से सम्बन्ध है (CTET June 2011)
A- विकासवादी
B- व्यवहारवादी (सही उत्तर)
C- संज्ञानवादी
D- रचनावादी
प्रश्न 16- सबसे
अधिक गहन और जटिल समाजीकरण होता है (CTET June 2011)
A- पूर्व बाल्यावस्था के दौरान
B- किशोरावस्था के दौरान (सही उत्तर)
C- व्यक्ति के पुरे जीवन में
D- प्रौढ़ावस्था के दौरान
प्रश्न
17- विधार्थियों के सिखने में जो रिक्तिया रह जाती है, उनके निदान के बाद ....होना
चाहिए (CTET June 2011)
A- सभी पाठो को व्यवस्थित रूप से दोहराना
B- समुचित उपचारात्मक कार्य (सही उत्तर)
C- शिक्षार्थियों और अभिवाको को उपलब्धि के बारे में बताना
D- सघन अभ्यास कार्य
प्रश्न 18- अनुवांशिकता
को .......सामाजिक संरचना माना जाता है (CTET June 2011)
A- गत्यात्मक
B- स्थिर (सही उत्तर)
C- प्राथमिक
D- गौण
प्रश्न 19- भारतीय
समाज को बहुभाषिक विशेषता को .......देखा
जाना चाहिए (CTET June 2011)
A- शिक्षार्थियों के लिए विद्यालयी जीवन को एक जटिल अनुभव के
रूप में बनाने के एक कार्य के रूप में बनाने के एक कार्य के रूप में
B- विधार्थियों को सिखने के लिए अभिप्रेरित करने हेतु
शिक्षक-योग्यता की छुनौती के रूप में
C- विद्यालयी जिव्वान को समृद्ध बनाने के संसाधन के रूप में (सही उत्तर)
D- शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में बाधा के रूप में
प्रश्न 20- “पुरुष
स्त्रिया की अपेक्षा ज्यादा बुद्धिमान होते है”| यह कथन
(CTET June 2011)
A- बुद्धि के विभिन्न पक्षों के लिए सही है
B- सही हो सकता है
C- सही है
D- लैंगिक पूर्वाग्रह को प्रदर्शित करता है (सही उत्तर)
प्रश्न 21- निःशक्त
बच्चो के लिए समेकित शिक्षा की केंद्रीय प्रायोजित योजना का उद्देश्य है ......में
निःशक्त बच्चो को शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना (CTET
June 2011)
A- ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के विद्यालयों
B- विशेष विद्यालयों
C- नियमित विद्यालयों (सही उत्तर)
D- मुक्त विद्यालयों
प्रश्न 22- शिक्षार्थी
जो पहले सिख चुके है उसकी पुनरावृति और प्रत्यास्मरण में शिक्षार्थियो की मदद करना
महत्वपूर्ण है क्योंकि (CTET June 2011)
A- पूर्व पाठो का यह एक प्रभावी तरीका है
B- यह शिक्षार्थियो की स्मृति को बढाता है जिससे सीखना सुदृढ़
होता है
C- नयी जानकारी को पूर्व जानकारी से जोड़ना सिखने को समृद्ध
बनाता है (सही
उत्तर)
D- यह किसी भी कक्षा-अनुदेशन के लिए सुविधाजनक शुरुआत है
प्रश्न 23- अवधारणाओ
का विकास मुख्य रूप से .....का हिस्सा है (CTET June 2011)
A- बौधिक विकास (सही उत्तर)
B- शारीरिक विकास
C- संवेगात्मक विकास
D- सामाजिक विकास
प्रश्न 24- एक
शिक्षिका अपने विधार्थियो की सदैव इस रूप में सहायता करती है कि वे एक
विषय-क्षेत्र से प्राप्त ज्ञान को दुसरे विषय-क्षेत्रो के ज्ञान के साथ जोड़ सके|
इसमें .....को बढ़ावा मिलता है| (CTET Jan 2012)
A- वैयक्तिक भिन्नताओ
B- पुनर्बल
C- शिक्षार्थी-स्वायतता
D- ज्ञान के सह सम्बन्ध एवं अंतरण (सही उत्तर)
प्रश्न 25- जब
पूर्व का अधिगम नई स्थितियों के सिखने को बिल्कुल प्रभावित नही करता, तो यह .....कहलाता है | (CTET Jan
2012)
A- अधिगम का सकारात्मक स्थानान्तरण
B- अधिगम का निरपेक्ष स्थानान्तरण
C- अधिगम का नकारात्मक स्थानान्तरण
D- अधिगम का शून्य स्थानान्तरण (सही उत्तर)
प्रश्न 26- विकास
शुरू होता है| (CTET Jan 2012)
A- पूर्व-बाल्यावस्था से
B- शैशवावस्था से
C- प्रसवपूर्व अवस्था (सही उत्तर)
D- बाल्यावस्था से
प्रश्न 27- व्यक्तिगत
शिक्षार्थी एक दुसरे से ...... भिन्न होते है| (CTET
June 2011)
A- विकास क्रम
B- विकास की दर (सही उत्तर)
C- बृद्धि एवं विकास के सिधान्त
D- विकास की सामान्य क्षमता
प्रश्न 28- “अधिकांश
व्यक्तियों की बुद्धि औसत होती है, बहुत कम लोग-प्रतिभा संपन्न होते है और बहुत कम
मन्द बुद्धि के होते है”| यह कथन .... के
प्रतिस्थापित सिद्धांत पर आधारित है | (CTET Jan 2012)
A- बुद्धि की वृद्धि
B- बुद्धि और जातीय विभिन्नताओ
C- बुद्धि के वितरण (सही उत्तर)
D- बुद्धि और लैंगिक विभिन्नताओ
प्रश्न 29- सिद्धांत
के रूप में रचनावाद... (CTET June 2011)
A- शिक्षक की प्रभुत्वशाली भूमिका पर बल देता है
B- दुनिया के बारे में अपना दृष्टिकोण निर्मित करने में
शिक्षार्थी की भूमिका पर बल देता है (सही उत्तर)
C-सूचनाओ को याद करने और उन्हें पुनः स्मरण द्वारा जाँच करने
पर बल देता है
D- अनुकरण की भूमिका पर केन्द्रित है
प्रश्न 30- सृजनात्मक
विधार्थी वह है जो ...... (CTET June 2011)
A- ड्राइंग और पेंटिंग में बहुत विलक्षण है
B- परीक्षा में हर बार अच्छे अंक प्राप्त करने के योग्य है
C- बहुत बुद्धिमान है
D- पार्श्व-चिंतन और समस्या समाधान में अच्छा है (सही उत्तर)
प्रश्न 31- अभिप्रेरणा
के सिद्धांतो के अनुसार एक शिक्षक .....के द्वारा सिखने को संवर्धित कर सकता है| (CTET Jan
2012)
A- विधार्थियो से बहुत उच्चअपेक्षाए रखने
B- अपेक्षाओ का एकरूप स्तर रखने
C- विधार्थियो से वास्तविक अपेक्षाए रखने (सही उत्तर)
D- विधार्थियो से किसी प्रकार की अपेक्षाए न रखने
प्रश्न 32- निम्नलिखित
में से कौन सा कथन सिखने के बारे में सही है (CTET
June 2011)
A- बच्चो द्वारा की गयी त्रुटिया यह संकेत करती है कि किसी
तरह का सीखना नही हुआ
B- सीखना मूल रूप से मानसिक क्रिया है
C- सीखना उस वातारण में प्रभावी होता है जो संवेगात्मक रूप से
सकारात्मक हो और शिक्षार्थियो को संतुष्ट करने वाला हो (सही उत्तर)
D- सिखने के किसी भी चरण पर सीखना संवेगात्मक कारको से
प्रभावित नही होता
प्रश्न 33- चिंतन
अनिवार्य रूप से है एक (CTET Jan 2012)
A- मनोगातिक प्रक्रिया
B- भावात्मक व्यवहार
C- मनोवैज्ञानिक परिघटना
D- संज्ञानात्मक गतिविधि (सही उत्तर)
प्रश्न 34- बहुविधि
बुद्धि सिद्धांत के अनुसार सभी प्रकार के पशुओ, खनिजो और पेड़-पौधों को पहचानने और
वर्गीकृत करने की योग्यता .....कहलाती है| (CTET Jan 2012)
A- भाषिक बुद्धि
B- प्राकृतिक बुद्धि (सही उत्तर)
C- स्थानिक बुद्धि
D- तार्किक-गणितीय बुद्धि
प्रश्न 35- “बच्चे के
उचित विकास को सुनिश्चित करने के लिए उसका स्वस्थ्य शारीरिक इकस एक महत्वपूर्ण
पूर्व आवश्यकता है| यहाँ कथन... (CTET June 2011)
A- सही है क्योंकि विकास-क्रम में शारीरिक विअक्स सबसे पहले
स्थान पर आता है
B- गलत हो सकता है क्योंकि विकास नितांत व्यक्तिगत मामला है
C- सही है क्योंकि शरीर के विकास, विकास के अन्य पक्षों के
साथ अंतः संबंधित है (सही
उत्तर)
D- गलत है क्योंकि शारीरिक विकास, विकास के अन्य पक्षों को
किसी भी प्रकार से प्रभावित नही करता
प्रश्न 36- मूल्यांकन
का उद्देश्य होना चाहिए (CTET June 2011)
A- शिक्षार्थियो की त्रुटिया निकालना
B- यह निर्णय लेना कि क्या विधार्थी को अलगी कक्षा में
प्रोन्नत किया जाना चाहिए
C- सिखने में होने वाली कमियो का निदान और उपचार करना (सही उत्तर)
D- शिक्षार्थियो की उपलब्धि को मापना
प्रश्न 37- एक
बाल-केन्द्रित कक्षा में, बच्चे सामान्यतः सीखते है.. (CTET Jan
2012)
A- वैयक्तिक और सामूहिक दोनों रूपों में (सही उत्तर)
B- वैयक्तिक रूप से
C- समूहों में
D- मुख्य रूप से शिक्षक से
प्रश्न 38- पियाजे
के अधिगम के संज्ञात्मक सिद्धांत के अनुसार वह प्रक्रिया जिसके द्वारा संज्ञात्मक
संरचना को संशोधित किया जाता है ...कहलाती है| (CTET Jan
2012)
A- समायोजन
B- स्कीमा
C- समावेशन (सही उत्तर)
D- प्रत्यक्षण
प्रश्न 39- सहयोगी
अधिगम में अधिक उम्र के प्रवीन विधार्थी, छोटे और कम निपुण विधार्थियो की मदद करते
है| इससे (CTET Jan 2012)
A- उच्च नैतिक विकास होता है
B- समूहों में द्वन्द होता है
C- गहन प्रतियोगिता होती है
D- उच्च उपलब्धि और आत्म सम्मान विकसित होता है (सही उत्तर)
प्रश्न 40- मानव
विकास कुछ विशेष सिद्धांत पर आधारित है| निम्नलिखित में से कौन सा मानव विकास का
सिद्धांत नही है| (CTET June 2011)
A- निरंतरता
B- सामान्य से विशिष्ट
C- प्रतिवर्ती (सही उत्तर)
D- आनुक्रमिकता
उपर दिए हुए प्रश्नों को प्रैक्टिस करने के लिए नीचे क्विज पर क्लिक करे -----
क्विज कैसे शुरू करे.....क्विज वाले सेक्शन में जाकर उस उस सेक्शन में दिए प्रश्नों को ऊपर नीचे स्क्रोल करे साथ ही सही उत्तर पर क्लिक कर अगले प्रश्न के सही उत्तर पर क्लिक करे| सभी प्रश्नों के सही उत्तर क्लिक करने (यदि अलग सेक्शन होगा तो Next क्लिक करे प्रश्नों को सॉल्व करे) के बाद आप Submit पर क्लिक करे फिर आप View Score पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट Total Point देख सकते है|
Tag- Child Development and Pedagogy Question Answer in Hindi, Child Development and Pedagogy Quiz, Child Development and Pedagogy Previous Year Question, Baal vikas ewm shiksha shastra Question Answer in Hindi
ये क्विज आपको कैसा लगा कमेन्ट कर जरुर बताये| साथ की कोई सुझाव या शिकायत हो तो Contact Us जरिये संपर्क करे|
अगर आपको ये पोस्ट/क्विज आपको थोड़ा सा भी उपयोगी/ज्ञानवर्धक लगा तो इसे अपने शुभचिंतको के साथ शेयर करे साथ ही साथ मेरे website/blog को Follow/Subscribe जरुर करे ताकि जब की कोई पोस्ट डालू तो सीधे आपको Notification मिल सके|
Thank You

Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.