**बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र**
( Child Development and Pedagogy )
********************************************************************
अगर आप बनाना चाहते है शिक्षक तो यह पोस्ट आपके लिए है| साथियों आज की इस
पोस्ट में हम आपके लिए “ बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र ” ( Child
Development and Pedagogy) के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर लेकर आये है, जो विभिन्न परीक्षाओ जैसे CTET,
UPTET, BTET और अन्य राज्यों
के TET (Teacher
Eligibility Test) साथ ही शिक्षक
भर्ती से संबंधित परीक्षाओ के लिए काफी महत्वपूर्ण है| बाल विकास एवं
शिक्षाशास्त्र से संबंधित महत्वपूर्ण टॉपिक महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर को इस पोस्ट में
शामिल किया है साथ ही पिछली परीक्षाओ में पूछे गये प्रश्नों को भी शामिल किया गया है|
********************************************************************
प्रश्न 01- बच्चे के विकास के सिधान्त को समझना शिक्षक की सहायता करता है (CTET June 2011)
A- शिक्षार्थियो की
भिन्न अधिगम शैलियों को प्रभावी रूप में संबोधित करने में (सही उत्तर)
B- शिक्षार्थियो को
क्यों पढ़ाना चाहिए-यह औचित्य स्थापित करने में
C- शिक्षार्थी के
सामाजिक स्तर को पहचानने में
D- शिक्षार्थियो की
आर्थिक पृष्ट भूमि को पहचानने में
प्रश्न 02- सृजनात्मक उत्तरों के लिए आवश्यक है (CTET June 2011)
A- एक अत्यंत
अनुशासित कक्षा
B- मुक्त उत्तर वाले
प्रश्न (सही उत्तर)
C- प्रत्यक्ष शिक्षण
एवं प्रत्यक्ष प्रश्न
D- विषय वस्तु
आधारित प्रश्न
प्रश्न 03- पियाजे के अनुसार विकास की पहली अवस्था (जन्म से लगभग 02 वर्ष आयु)
के दौरान बच्चा ...........सबसे बेहतर सीखता है (CTET June 2011)
A- इन्द्रियों के
प्रयोग द्वारा (सही उत्तर)
B- अमूर्त तरीके से
चिंतन द्वारा
C- भाषा के नए
अर्जित ज्ञान के अनुप्रयोग द्वारा
D- निष्क्रिय शब्दों
को समझने दे द्वारा
प्रश्न 04- निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता आंतरिक रूप से अभिप्रेरित बच्चो
के लिए सही नही है (CTET June 2011)
A- वे कार्य करते
समय उच्चतर की उर्जा प्रदर्शित करते है
B- उन्हें कार्य
करने में आनंद आता है
C- वे चुनौतियों भरे
कार्यो को पसंद करते है
D- वे हमेशा सफल
होते है (सही उत्तर)
प्रश्न 05- शिक्षार्थियो को ......के लिए प्रोत्साहित नही करना चाहिए (CTET June 2011)
A- शिक्षक जो प्रश्न
पूछ सकते है उन सभी प्रश्नों के उत्तर याद करने (सही उत्तर)
B- अधिक से अधिक
पाठ्य-सहगामी क्रियाओ में हिस्सा लेने
C- कक्षा के अन्दर
और बाहर अधिक से अधिक प्रश्न पूछने
D- समूह कार्य में
दूसरी शिक्षार्थियो के साथ सक्रिय रूप से अन्तःक्रिया करने
प्रश्न 06- निम्नलिखित में से कौन सा रचनात्मक आकलन के लिए उचित उपकरण नही है
(CTET
June 2011)
A- प्रश्नोतरी और
खेल
B- मौखिक प्रश्न
C- दत्त कार्य
D- सत्र परीक्षा (सही उत्तर)
प्रश्न 07- शिक्षार्थियों का “आत्म-नियमन”....... की और संकेत करता है
(CTET June 2011)
A- अपने सिखने का
स्वयं पर्यवेक्षण करने की उनकी योग्यता (सही उत्तर)
B- विधार्थियों के
व्यवहार के लिए विनियम बनाना
C- विधार्थी निकाय
द्वारा बनाये गये नियम-विनियम
D- स्व-अनुशासन और
नियंत्रण
प्रश्न 08- एक शिक्षका अपनी कक्षा के प्रतिभाशाली बच्चो की योग्यता की उपलब्धि
चाहती है| अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उसे निम्नलिखित में से क्या नही करना
चाहिए (CTET June 2011)
A- विशेष ध्यान के
लिए उन्हें उनके समकक्षियो से अलग करना (सही उत्तर)
B- तनाव को
नियंत्रित करना सिखाना
C- गैर-शैक्षणिक
गतिविधिओ में आनंद लेना सिखाना
D- उनकी सृजनात्मक
को समृद्ध करने के लिए उन्हें चुनौती देना
प्रश्न 09- इरफान खिलौनों को तोड़ता है और उसके पुर्जो को देखने के लिए उन्हें
अलग कर देता है| आप क्या करेंगे (CTET June 2011)
A- उस पर हमेशा नजर रखेंगे
B- इरफ़ान को खिलौनों
से कभी भी नहीं खेलने देंगे
C- उसके जिज्ञासु
स्वभाव को प्रोत्साहित करेंगे और उसकी उर्जा को सही दिशा में संचारित करेंगे (सही उत्तर)
D- उसे समझायेंगे की
खिलौनों को तोडना नही चाहिए
प्रश्न 10- प्रत्येक शिक्षार्थी स्वयं में विशिष्ट है| इसका अर्थ है की (CTET June 2011)
A- सभी शिक्षार्थियो
के लिए एक समान पाठ्यचर्या संभव नही है
B- कोई भी दो
शिक्षार्थी अपनी योग्यताओ, रुचिओ और प्रतिभाओ में एक सामान नही होते (सही उत्तर)
C- एक विषमरूपी
कक्षा में शिक्षार्थियो की क्षमताओ को विकसित करना असंभव है
D- शिक्षार्थियो में
नेतृत्व न तो कोई समान विशेषताए होती है और न ही उनके लक्ष्य समान होते है
Wait For Next Question….
प्रत्येक 1-2 दिन पर यहाँ प्रश्नों को अपडेट किया जायेगा
ब्लॉग को Follow & Subscrie जरुर करे ताकि जब मै जब भी कोई नया अपडेट यानि पोस्ट डालू तो आपको इमेल जरिये उसका Notification मिल सके|
**************************************************************
इस सारे प्रश्नों को क्विज के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे
यहाँ क्लिक करे (Available Soon)
**************************************************************
अगर आपको कोई समस्या या सुझाव हो तो
कमेन्ट करे या Contact Us के जरिये
संपर्क करे|
अगर मेरा पोस्ट अच्छा और उपयोगी लगा तो इसे अपने शुभचिंतको
के साथ शेयर और ब्लॉग को Follow & Subscrie जरुर करे ताकि जब मै जब भी कोई नया अपडेट यानि
पोस्ट डालू तो आपको इमेल जरिये उसका Notification मिल सके|
Thank You
***************************************
टेक्नोलॉजी सीखिए मेरे साथ
***************************************
*******************************************************
निष्ठा प्रशिक्षण (दीक्षा एप्प) की प्रश्नोतरी ****सारे मोड्यूल का***
*******************************************************
***************************************************************
निष्ठा प्रशिक्षण (Quiz) क्विज के रूप
में प्रैक्टिस करे****सारे मोड्यूल का***
***************************************************************

Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.